जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गुरुद्वारा बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक घटना सामने आई है. आरोप है कि बीजेपी की महिला कार्यकर्ता लक्की कौर और उनके पुत्र राजवीर सिंह ने केस वापस लेने का दबाव बनाते हुए एक महिला पर चापड़ से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जा रहा है कि बीते 11 मई को परविंदर कौर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को लक्की कौर के बेटे राजवीर सिंह ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर तोड़ दिया था. इस मामले में साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
परिजनों का आरोप है कि शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था. इसी क्रम में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे लक्की कौर और राजवीर सिंह द्वारा परविंदर कौर पर चापड़ से हमला कर दिया गया. घटना में परविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.






