
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित जोन नंबर वन में बदमाशों ने घर के सामने खड़ी कार में आग लगा दी. आग लगने से कार पूरी तरह स्वाहा हो गया. इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ बिरसानगर जोन नंबर वन के रहने वाले कार मालिक बीकेश कुमार ने एफआइआर दर्ज करायी है. इस एफआइआर के मुताबिक, बिरसानगर जोन नंबर वन में उसका मकान है. वह जनवरी 2021 में कार खरीदी थी. कार को घर के पास ही वह खड़ा करता था. रविवार की रात करीब 12.30 बजे अचानक से कार में आग लगने की खबर आयी. इसके बाद आग की जानकारी पुलिस को दी और दमकल विभाग को भी खबर किया. इस बीच स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक काबू पाया जाता, तब तक उसकी कार पूरी तरह जल चुकी थी. उसकी कार हुंडाई क्रेटा (संख्या जेएच05सीडब्ल्यू-3328) को जली हालत में पुलिस ने देखा और एफआइआर कर संदिग्धों की तलाश कर रही है. इस संबंध में एफआइआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है.
















