
सरायकेला : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्वर्णरेखा भवन के समीप सोमवार देर शाम सड़क हादसे में जोमैटो के डिलीवरी ब्याय की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जाता है कि तेज बारिश के बीच डिलीवरी ब्याय गम्हरिया की तरफ जा रहा था. इसी बीच इंडेन ऑयल के एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस के सहयोग से युवक को एमजीएम अस्पताल भिजवाया. युवक की पहचान जमशेदपुर के कदमा रामजनमनगर का रहने वाले 24 साल के युवक मनीमय महतो के रुप में हुई है. बताया जाता है कि वह जोमैटो के लिए डिलीवरी देने के लिए जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस धक्का मारने वाली गाड़ी की तलाश कर रही है.
















