
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जादूगोड़ा थाना अंतर्गत गोपालपुर निवासी सपन कुमार भगत को जादूगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गोपाल के खिलाफ उसकी पत्नी ने जादूगोड़ा थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था. उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. शिकायत के बाद एसीजेएम घाटशिला कोर्ट के द्वारा सपन के खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट जारी किया गया था. वॉरंट निर्गत होते ही पुलिस हरकत में आई और सपन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




