
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है. वहीं दिन में गर्मी के साथ रात में ठंड जैसा मौसम हो जाता है. बदलते मौसम को देखते हुए बीमारी लगातार बढ़ रही है. वहीं आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री व अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक की होने की संभावना जताई जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार 1 मार्च को इस हफ्ते का सबसे गर्म दिन रहेगा. इसी के साथ गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है. लोगों ने ठंडे कपड़े को छोड़ कर, गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



