
जमशेदपुर : मौसम का मिजाज एक बार फिर तल्ख होता जा रहा है. प्रचंड धूप का कहर जारी है. यही कारण है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले सोमवार का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने में रविवार का तापमान सबसे अधिक रहा .वही मौसम विभाग का पूर्वानूमान है कि अगले एक हफ्ते मौसम फिर करवट लेगा. बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने की भी संभावना है. मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है. तेज धूप के साथ गर्म पछुआ हवा भी चल रही है. इस कारण तापमान में वृद्धि हो रही है. जानें अगले छह दिन का तापमान.(नीचे पढ़ें)
तिथि —– अधिकत —— न्यूनतम
बुधवार—— 42 —— 26
गुरुवार—— 41 ——- 26
शुक्रवार—— 39 ——- 26
शनिवार—— 39 ——- 26
रविवार —— 40 ——- 26
सोमवार—— 40 ——- 26





