
जमशेदपुर : मार्च महीने के ही अंत तक तापमान में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है. दिन में गर्मी व दोपहर में गर्म हवा (लू) से लोग परेशान है. वही रात में उमस ने बेहाल दिया है. बीते मंगलवार को तापमान में अचानक अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिली है. अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस के साथ बुधवार यानी 31 मार्च को भी अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है, जो कि सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक बताया जा रहा है. वही रांची में जमशेदपुर के मुकाबले कम तापमान रहने की संभावना है. रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. इसके साथ अगले 24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसी के साथ अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियल की गिरावट होने की संभावना है. जो राहत देने वाली खबर है. इसी के साथ अगले एक हफ्ते तक मौसम में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं होने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है. (नींचे भी पढ़े)
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के तापमान का अनुमान साझा किया है. अगले पांच दिनों को दौरान भी पूर्वी सिंहभूम में राज्य भर में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किये जाने की संभावना है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. 3 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है. 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री होने की संभावना. राज्य के सरायकेला में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने की संभावना है. इसी के साथ 1 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 तथा न्यूनतम तापमान 21 रहने की संभावना जताई जा रही है. इसी के साथ तापमान में गिरावट के साथ 3 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा 22 डिग्री रहेगा. वृद्धि के साथ 4 और 5 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार तेज धूप के साथ लू का कहर जारी रहेगा. इस हफ्ते मौसम रहेगा साफ तथा बारिश की कोई संभावना नहीं है.











