
जमशेदपुर : जमशेदपुर में पूर्व मंत्री सरयू राय के नेतृत्व में बनाये गये भारतीय जन मोरचा की जमशेदपुर पश्चिम कमेटी का गठन कर दिया गया है. इसके तहत पूरी कमेटी बनायी गयी है. जमशेदपुर पश्चिम के संयोजक मुकुल मिश्रा ने इसकी घोषणा कर दी है, िजसके तहत सात सह संयोजक बनाये गये है, जो विधानसभा स्तर पर काम करेंगे. मुकुल मिश्रा ने बताया है कि आगे भी कुछ और लोगों को विधानसभा स्तर पर जोड़ा जायेगा और महिला मोरचा, युवा मोरचा, अनुसूचित जाति मोरचा, अनुसूचित जनजाति मोरचा के संयोजकों की भी घओषणा की जायेगी. इसके अलावा मंडल स्तर पर भी संयोजक बनाये गये है. इसमें भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्षों और भाजपा से जुटे लोगों को ही विशेष तरजीह दी गयी है. वहीं कई अन्य राजनीतिक दलों के लोगों को भी जोड़ने की कवायद चल रही है.
ये लोग बनाये गये सह संयोजक : मुन्ना सिंह, चुन्नु भूमिज, राकेश सिंह, संजीव मुखर्जी, सोंटी रजक, प्रवीण सिंह, रीना सिंह.
मंडल संयोजक भी बनाये गये, जिसकी सूची :
मंडल संयोजक का नाम-मंडल का नाम
बिरेंद्र सिंह———सोनारी
अरविंद महतो——-कदमा
रुपेश झा————–बिष्टुपुर
धनजी पांडेय———-साकची
धर्मेंद्र प्रसाद———–उलीडीह
संतोष भगत————-मानगो

जमशेदपुर पूर्वी :
भारतीय जन मोर्चा पूर्वी विधानसभा की एक बैठक साकची स्थित कार्यालय में संगठन के विस्तार हेतु हुई. बैठक में विधानसभा के सभी मंडल के विस्तार और क्षेत्रीय समिति के गठन पर चर्चा की गई. बैठक में तय किया गया की आगामी 25 फरवरी तक सभी मंडलों का गठन कर दिया जाएगा. बैठक में भारतीय जन मोर्चा के जिला संयोजक राम नारायण शर्मा, महिला मोर्चा की संयोजिका ब्यूटी तिवारी, विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, सह संयोजक अजीत सिंह, दुर्गा राव, जसवंत सिंह भोमा, एम चंद्रशेखर राव, वंदना नामता, मंडल संयोजक प्रमोद मिश्रा, नागेंद्र सिंह, विजय नारायण सिंह, धनजी पांडे, आरके दुबे ,अमूल्य कर्मकार ,विनोद राय आदि उपस्थित थे.






