जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र विक्रेताओं के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के तत्वावधान में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संघ कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी.समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अनिल मोदी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में व्यापार एवं उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है. वस्त्र व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को भी राष्ट्र के आर्थिक विकास में अपना योगदान देने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए.इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में वस्त्र व्यवसायी उपस्थित थे. समारोह के अंत में सभी ने राष्ट्रहित, सामाजिक एकता एवं देश की समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लिया.




