जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों आदित्यपुर के एक दुकानदार द्वारा फेसबुक पर बिना परीक्षा और बिना टेस्ट ड्राइव के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का दावा करते हुए एक पोस्ट डाला गया है. पोस्ट ई-डिजिटल ग्राहक सेवा केंद्र के द्वारा डाला गया है. इस पोस्ट में बताया गया है कि बिना परीक्षा और बिना टेस्ट ड्राइव दिए मात्र 3300 रुपये में दो पहिया वाहन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवायें. वहीं अगर आप दोपहिया के साथ-साथ चार पहिया वाहन के लिए भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हजार रुपये ज्यादा चुकाने होंगें. यानी आपको इसके लिए 4300 रुपये देनें होंगे. आपको बस आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो फोटो देने की जरुरत है. इसके 24 घंटो के बाद आपको रजिस्ट्रेशन पेपर दे दिया जाएगा. संपर्क करने के लिए 9708739983 नंबर भी दिया हुआ है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस से शिकायत की गई है. हालांकि सबसे बड़ी बात यह है कि बिना परीक्षा दिए औऱ बिना टेस्ट ड्राईव के कैसे ड्राइविंग लाइसेंस बना दिया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.






