जमशेदपुर : मानगो के आशियाना अनंतरा में रहने वाली एक महिला की सूझबूझ से कॉलोनी के लोगों ने एक चोर को पकड़ा है. लोगों ने उसे पकड़कर मानगो पुलिस के हवाले कर दिया. इधर चोर ने सभी के सामने अपना जुर्म कबूल किया और चोरी की गई सोने की चेन को वापस किया. दरअसल मानगो के आशियाना अनंत रा में एक महिला के फ्लैट में बिष्टुपुर स्थित स्टील क्रॉफ्ट नामक फर्नीचर दुकान ने निर्मल तांडी नामक मिस्त्री गोदरेज फिट करने पहुंचा था. उस दिन वक्त महिला अकेली घर पर थी. गोदरेज फिट करने के दौरान उसने घर पर रखा सोने की चेन चुरा ली जिसकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है. चेन चोरी होने की जानकारी मिलने पर महिला ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया. विकास सिंह ने मानगो थाना प्रभारी से संपर्क करके मामले की जानकारी दी. पुलिस ने देर रात तक छापेमारी की पर वह नहीं मिला. सुबह पुलिस के कहने पर महिला ने फिर से उसे फोन कर कहा की गोदरेज ठीक से बंद नहीं हो रहा आप आकर ठीक कर दीजिए. जैसे ही वह आया पुलिस घेराबंदी करके रखी थी. उसे दबोच लिया. पुलिस के सामने उसने न केवल अपनी गलती स्वीकारी, बल्कि सोने का चेन भी दे दी. उसके बाद से पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है.





