
जमशेदपुर : वीमेंस सेफ्टी, जमशेदपुर नाम की संस्था ने जमशेदपुर के भुईयाडीह बस्ती में गरीब महिलाओं के बीच महावारी के वक्त इस्तेमाल होने वाले सेनेटरी पैड्स का मुफ्त में वितरण किया गया. वहां पर मुख्य अतिथि के रूप में यूबीएचआरसीसी के स्टेट कोऑर्डिनेटर संजय साका, रिया एवं छाया नगर की मुखिया सुबोध प्रमाणिक एवं नारी ज्योति उत्थान समिति की सेक्रेटरी झारना पाल उपस्थित थी. इस ग्रुप के फाउंडर चिराग गर्ग ने अपने दोस्त और रिश्तेदारों की मदद से इस काम की शुरुआत की है. ग्रुप की लड़कियों ने बच्चों में अच्छे और बुरे चीज के बारे में समाज और साथ ही महिलाओं में जागरूकता का काम किया. कुल 158 पैड के वितरण का काम किया गया.














