जमशेदपुर : महिलाओं को एक तरफ सम्मान दिया जा रहा है तो उनको अपमानित भी किया जा रहा है. ऐसे ही दो स्टोरी है, जो समाज के दोनों चेहरे को बेनकाब करती है. एक ओर सम्मान दिया गया तो एक ओर अपमानित भी महिला हुई. ऐसी ही दो तरह की खबरें पढ़िये.

टाटानगर स्टेशन की डिप्टी एसएस कॉमर्शियल सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डिप्टी एसएस कॉमर्शियल अर्पिता मैती को सम्मानित किया गया. मंडल प्रबंधक चक्रधरपुर बीके साहू ने महिलाकर्मियों के बीच कर्तव्य परायण महिलाकर्मी डिप्टी एसएस कॉमर्शियल टाटाननगर स्टेशन में कार्यरत अर्पिता मैती को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया. इस दौरान उनके कार्यों की सराहना भी की गयी.

ऑटो की किश्त नहीं देने पर नशेड़ी पति ने कर दी पत्नी की पिटाई
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुननगर ब्लॉक नंबर दो निवासी कविता कुमारी को उसके पति आकाश ने सोमवार को ऑटो की किश्त नहीं देने पर लाठी डंडे से पिटाई कर दी. घटना के बाद कविता जान बचाकर सिदगोड़ा थाना पहुंची जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. कविता को अंदरुनी चोटं आई है. इस मामले में कविता ने बताया कि पति आकाश काफी नशा करते है, कोई काम भी नहीं करते है. जैसे तैसे पैसे जुगाड़ कर किस्त में ऑटो लिया था. पति ऑटो कभी कभी चलाते है. सोमवार को वह घर आए और उससे ही किस्त भरने के लिए रुपये की मांग करने लगे. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगा. आकाश ने पास रखे डंडे से उसकी पीटाई कर दी, कविता ने इस मामले में सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत की है.





