जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई की छात्राओं ने विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली, उन्होंने सभी लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने तथा हर तरह के कचरों को अलग-अलग रखने की सलाह देते हुए कचरे को पूर्ण रूप से संसाधित कर उपयोग में लाने की प्रक्रिया की जानकारी दी. इसके अलावा लोगों को प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की सलाह देते हुआ प्लास्टिक पर्यावरण को कैसे दूषित करता है, इसकी भी जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

एनएसएस की छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रांगण की सफाई कर्मचारियों को भी जरूरी जानकारी दी एवं परिसर की सफाई में उनका सहयोग भी किया. इसके अलावा छात्राओं ने पौधा रोपण भी किया, जिसमें कई तरह के औषधीय पौधे, जैसे नीम, तुलसी, एलोवेरा, पीपल के अलावा कई फलदार किस्म के पौधे जैसे जामुन, केला, आम आदि शामिल थे. छात्राओं ने लगाये गए पौधों के संरक्षण की व्यवस्था भी की. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस ऑफिसर डॉ सुनीता कुमारी एनएसएस की छात्राओं ने महत्वपूर्ण योगदान किया.




