जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर प्रांगण में एनएसएस विंग के स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ. स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया डॉ इला कुमार के मार्गदर्शन में हो रहा है. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहू व परीक्षा नियंत्रक डॉ रमासुब्रमण्यम, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉग्लोरिया पुर्ती ने किया, जिसके तहत प्रथम दिन 1 अगस्त को को एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली. इसमें दुकानदारों, खोमचे-ठेलेवालों, सभी को स्वच्छता से संबंधित जानकारी देते हुए डस्टबिन का उपयोग करने, जहां ठेले लगते हैं वहां आसपास की जगह को बिल्कुल साफ सुथरा रखने, साफ पानी का उपयोग करने, हाथों में दस्ताने पहनने, कचरे व सब्जियों के छिलके यहां-वहां न डालकर सभी चीजों को डस्टबिन में ढक कर रखने के लिए कहा गया. (नीचे भी पढ़ें)
फिर छात्राओं ने स्वच्छता के लिए शपथ ग्रहण का आयोजन किया. छात्राओं ने यह शपथ लिया कि साल में 100 घंटे स्वच्छता के लिए जरूर देंगे. वह अपने घर और आसपास के सभी जगह को स्वयं बिल्कुल साफ -सुथरा रखेंगे और स्वच्छता पर ध्यान देते हुए खुद को भी स्वस्थ रखेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहू, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पुर्ती, एनएसएस ऑफिसर डॉ सुनीता कुमारी, डॉ छगनलाल अग्रवाल , आर तेजा,गोपाल चक्रवर्ती और प्रभात कुमार महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।




