जमशेदपुरी : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में वार्षिक खेलकूद कैलेंडर के अनुसार वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर को मिलाकर कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया. कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सरस्वती कुमारी, गायत्री कुमारी, उर्वशी कुमारी पान, अंकिता गोराई, आरती कुमारी, अंशिका बजाज, प्रियांशु कुमारी, भवानी माली, कोमल पंडित, रितिका कुमारी, स्नेहा कुमारी और खुशी कुमारी की टीम वॉलीबॉल में विजयी घोषित रही. यही टीम भविष्य में अंतर विश्विद्यालयी या उच्च स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेगी. (नीचे भी पढ़ें)
आज की प्रतियोगिता में रजिस्ट्रार डॉ राजेंद्र जयसवाल, एफओ डॉ जावेद अहमद और प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहू ने खिलाड़ियों का उत्साह- वर्द्धन किया. टीम के चयन के लिए खेल विशेषज्ञ राकेश महतो एवं अनंत संतरा शामिल हुए. इनके चयन में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉ सनातन दीप, सदस्यगण प्राध्यापिका आर तेजा एवं प्राध्यापिका शान्ति मुक्ति बारला की विशेष भूमिका रही.



