चाईबासा/रामगोपाल जेना : मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित 26वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई गवर्नेंस में पश्चिम सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल को सम्मानित किया गया. 24-25 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में ई गवर्नेंस स्कीम 2023 के लिए जिलास्तर पर नवाचार तहत जन सहायता कोषांग के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अनन्य मित्तल को राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर ऑवर्ड से सम्मानित किया गया.



