
जमशेदपुर : मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सी केशव राव सेवानिवृत्त हो गये. वे वर्ष 1983 में कॉलेज में नियुक्त हुए थे. उन्होंने लगभग 39 वर्ष कॉलेज में कार्य किया. आज कॉलेज की तरफ से उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अति संक्षिप्त कार्यक्रम में प्रो सुभाषचन्द्र दास एवं मनोज किशोर, प्रशाखा प्रभारी ने संयुक्त रुप से सेवानिवृत्त से संबंधित विभागीय पत्र श्री राव को सौंपकर उन्हें विदाई दी. स्वस्थ्य कारणों से प्राचार्य ने अपने निवास से वीडियो कॉल द्वारा श्री राव को शुभकामनाएं दी तथा स्वस्थ जीवन की कामना की. मनोज किशोर ने कहा कि श्री राव एक कर्मठ, ईमानदार एवं निष्ठावान कर्मचारी रहे. इनमें पढ़ने की ललक थी. इन्होंने 45 वर्ष की आयु मे अपने पुत्र के साथ मैट्रिक की परीक्षा दी थी तथा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे. इस अवसर पर प्रो सुभाष चन्द्र दास, मनोज किशोर, प्रशाखा प्रभारी, रविन्द्र प्रसाद, मनमोहन तथा सुशांत राऊत उपस्थित थे.




