
जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना अंतर्गत टोपलाबेड़ा में सड़क निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया. घटना के बाद आनन- फानन में उसके साथियों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया. जहां से स्थिति को देखते हुए उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. एमजीएम में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान धालभूमगढ निवासी टप्पू नामता के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार डुमरिया के टोपलाबेड़ा में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसी कार्य में टप्पू मिक्सर मशीन में मेटेरियलस्स डालने का काम कर रहा था. इसी बीच वह मशीन की चपेट में आ गया. फिलहाल परिजन ठेकेदार द्वारा मुआवजे की मांग कर रहे है. इधर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.
















