
जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर एक निवासी आकाश कुमार तांती ने सागर कुमार और चार अन्य के खिलाफ मारपीट कर गाली गलौज और चेन छीन लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना पिछले गुरुवार की सुबह 10 बजे की बतायी जाती है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
जुगसलाई में दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज
जुगसलाई थाना अंतर्गत आरपी पटेल हाई स्कूल के पास दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस मामले में जुगसलाई थाना में दोनो पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना गुरुवार रात की बतायी जाती है. एक पक्ष की ओर से मोनू तिवारी ने कमल वर्मा, राहुल वर्मा, प्रदीप वर्मा, कमल के चाचा और अज्ञात के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरे पक्ष से कमल वर्मा, मोनू तिवारी, बंटी सिंह, बजाज और अन्य पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला दर्ज कराया है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
घाघीडीह जेल के अंदर से फोन पर पत्नी को दे रहा धमकी, परसुडीह थाना में न्यायालय परिवाद दर्ज
बिष्टुपुर निवासी फूलो कौर ने घाघीडीह जेल में बंद मो मकसूद अंसारी उर्फ उमर मकसूद अंसारी उर्फ राज सोना के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात बनाने और गाली गलौज कर धमकी देने को लेकर परसुडीह थाना में न्यायालय परिवाद दर्ज कराया है. शिकायत के अनुसार मो मकसूद ने धोखे से उसके साथ शादी कर ली. फिलहाल वह जेल में है. जेल से वह फोन कर धमकी देता है. वहीं उसकी पहली पत्नी जुली भी इसमें शामिल है. घटना 5 अप्रैल 2020 से 11 फरवरी 2021 तक की बतायी जाती है.





