जमशेदपुर : मंगलवार को जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में नवरात्रि महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया. विश्वास और आस्था का पर्व नवरात्रि दिनांक 22 सितंबर से शुरू हो रहा है. कार्यक्रम के शुभारंभ में स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका मीना गुप्ता ने छात्रों को नवरात्रि के महत्व और मां दुर्गा की महिमा से परिचित कराया. उन्होंने बतलाया कि किस प्रकार मां जगदंबा ने दुष्ट दानवों का संहार कर देवताओं को उनका साम्राज्य दिलाया और भयभीत लोगों को भय मुक्त किया. इसके बाद कक्षा 7 और 8 की छात्राओं ने जगदंबा को समर्पित नृत्य द्वारा लोगों को भक्तिमय कर झूमने को मजबूर कर दिया. मुख्य प्रतिभागियों में कक्षा 8 की छात्राएं रिंकी महतो, तनुश्री दास, नीतू, आस्था महतो, रश्मि, कोयल इत्यादि रही है. नौ दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है.











