
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी में मंगलवार की सुबह एक युवती ने (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फांसी लगाने की जानकारी पर परिजन उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में मृतका के चाचा के बयान पर पड़ोस के रहने वाले युवक रतन कुण्डू उर्फ प्रमोद कुण्डू के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया है. चाचा ने पुलिस को बताया कि मृतका की मां देवघर जिले में कार्यरत है, वहीं पिता की मृत्यू हो चुकी है. पढ़ाई लिखाई वह उनके घर पर रहकर कर रही थी. पड़ोस के रहने वाले रतन से बीते सात साल से उसका प्रेम संबंध था. बीते दिनों रतन ने शादी कर ली जिससे मृतका काफी आहत थी. इसी बात को लेकर उसने मंगलवार की सुबह उसने घर पर दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की मां को घटना की सूचना दे दी गई है. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
पुलिस ने हिंदी और बंगला में सुसाईड नोट किया बरामद
पुलिस ने घटना स्थल से दो सुसाईड नोट बरामद किया है, जिसमे एक हिंदी और दुसरा बंगला भाषा में लिखा गया है. नोट में युवती ने लिखा है कि उसकी जिंदगी रतन ने बर्बाद कर दी है। उसके साथ सात साल तक शारीरिक संबंध बनाया और फिर दूसरी जगह शादी कर ली। उसे हरहाल में सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल रतन फरार बताया जा रहा है. पुलिस रतन के परिजन से पुछताछ कर रही है.






