जमशेदपुर : सोनारी पुलिस ने विधवा को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और मारपीट कर जख्मी करने के मामले में आरोपी मिथुन दीप को गिरफ्तार कर लिया है. वह सोनारी खूंटाडीह मस्जिद रोड का निवासी है. उसके विरुद्ध सोनारी की महिला ने थाना में केस दर्ज कराया है. (नीचे भी पढ़ें)
महिला का आरोप है कि आरोपित करीब 21 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. वह जब शादी का दबाव बनाती थी तो वह मारपीट करता था. घटना जुलाई 2004 से 30 अप्रैल 2025 के बीच की है. पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.




