
जमशेदपुर : कोरोना महामारी में छठव्रत धारियों की सुविधा हेतु दूसरे दिन भी गोविंदपुर के विभिन्न मैदानों में साफ सफाई कर कृत्रिम छठ घाट का निर्माण युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह के द्वारा करवाया गया एवं टाटा पावर, न्यूवोको सीमेंट कंपनी के तरफ से विविन्न छठ घाटों में पानी की व्यवस्था की गई। इस संबंध में डॉ परितोष सिंह ने कहा की छठ पर्व हिंदू भाइयों के आस्था का प्रतीक है ।छठ मां की कृपा से ही सारी मनोकामना पूर्ण होती है। मगर कोरोना महामारी को देखते हुए सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए छोटे-छोटे कृत्रिम छठ घाट का निर्माण किया जा रहा है, ताकि 5 से 10 परिवार अपने घर के आसपास ही इस बार छठ पर्व मना सकें। 50 लोगों से ज्यादा भीड़ भी इकठ्ठा न हो, ताकि बीमारी का प्रसार रोका जा सके और पर्व भी अच्छे से मनाया जा सके। इसके लिए युवा कांग्रेस प्रयत्नरत है। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
इसी क्रम में युवा कांग्रेस के द्वारा गोविंदपुर के वीर शिवाजी पार्क, दुर्गा हाट बाजार, काली मंदिर तीन तल्ला चौक, सुभाष नगर जनता स्कूल के समीप, नूपुर मेडिकल हॉल के नजदीक, कर्पूरी पार्क मैदान ,सामुदायिक विकास मैदान में कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है। कल दिनांक 20.11.20 को युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह जी और टीम की ओर से छठ पर्व के दिन साफ सफाई का पूरा ध्यान करते हुए ब्लीचिंग पाउडर और सैनिटाइजर का छिड़काव कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया जाएगा। डॉ परितोष सिंह ने कहा की गोविंदपुर और आसपास के क्षेत्र में किसी भी व्रत धारी को किसी प्रकार के दिक्कत होने पर वह युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करें ।युवा कांग्रेस किसी भी तरह की सहायता के लिए तत्पर है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के दिनेश सिंह, सूरज यादव, प्रशांत चौधरी, उज्जवल कुमार, मनोज यादव, सुधीर कुमार, वरुण सिंह, अजय सिंह, कमलेश प्रसाद, नागेंद्र शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।







