
चाईबासा : जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ पांडे के निधन को लेकर गुरुवार को बार एसोसिएशन प्रांगण में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में मुख्य रूप से स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सह जिला बार एसोसिएशन के मॉनिटर अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ पांडे हम सभी के प्रेरणास्रोत थे। उनका निधन एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति है। वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र ने कहा कि वीरेंद्र नाथ पांडे को झारखंड के सभी बार एसोसिएशन में अधिवक्तागण पहचानते थे, उनकी एक अलग ही लोकप्रियता थी। उनके निधन से हम सभी काफी मर्माहत हैं। शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। सभा में एडहॉक कमेटी के सदस्य अधिवक्ता प्रभात नंदा, चतुर्भुज बारीक, कृष्णा महतो के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद, मजहरउल हक, सतीश चंद्र महतो, नीरज कुमार, रमेश चौबे, उदय शंकर विद्यार्थी, रघुवर महतो, कैसर परवेज़, अंजन प्रधान, गणेश राम, विमल पांडे, गोरांग महतो, ताज खान, आशीष सिन्हा, सत्यव्रत ज्योतिषी, फादर कुल्लू, प्रमोद प्रसाद, शरण पान, राजाराम गुप्ता, विजय मौलिक, सरफराज खान समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।







