बोड़ाम : बोड़ाम थाना के डिमना लेक में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया. युवक अपने दोस्तों के साथ सोनारी से डिमना लेक घूमने और स्नान करने आया था. नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया. युवक रहने वाले करीब दो घंटे तक लगातार तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका. युवक रहने वाला सोनाली के कागलनगर का है. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की जानकारी मिलने पर पटमदा के डीएसपी दयानंद कुमार भी घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार को आवश्यक निर्देश दिए. युवक की तलाश तेज करने के लिए शहर से विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम भी बुलाई जा रही है. फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है. घटना के बाद डिमना लेक पर लोगों की भीड़ जुट गई है. सुबह करीब नौ बजे तक युवक का कोई पता नहीं चल सका.





