
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आत्महत्या एक विकराल समस्या बन चुका है. हालात यह है कि हर दिन अमूमन एक आत्महत्या होती है या प्रयास जरूर होता है. इस कड़ी में एक नाम और सोनू यादव का जुड़ गया है. परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर के रहने वाले सोनू यादव (25) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने एक साल पहले ही एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था.
बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच विवाद था. इस विवाद से तंग आकर शुक्रवार की रात को एक कमरे में सोने गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अपनी पत्नी के ही साड़ी के सहारे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि आत्महत्या के बाद परिवार के लोगों ने मुखिया को सारी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मुखिया ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




