• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 5, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur yugantar prakriti : युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला, विधायक सरयू राय समेत कई दिग्गज पर्यावरणविद एक मंच पर नजर आये

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति के संरक्षक सरयू राय ने बुधवार को कहा कि प्रकृति ने जो संसाधन हमें मुफ्त में प्रदान किये हैं, हम उनका उतना ही ज्यादा दुरुपयोग कर रहे हैं. हमने नदियों को गंदा कर दिया. अब कई नदियों का पानी पीने योग्य नहीं रहा. यह स्थिति खतरनाक है. यहां जमशेदपुर के साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय के सभागार में पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता के अध्यक्ष के रुप में अपने विचार व्यक्त करते हुए सरयू राय ने कहा कि 1985 के पहले कोई नहीं सोचता था कि कभी बोतलबंद पानी पीने की भी नौबत आएगी.(नीचे भी पढ़े)

कोई कांसेप्ट ही नहीं था. अब देखिए तो पूरा बाजार बोतलबंद पानी से अटा पड़ा है. इसका कारण यह है कि हमने पानी को गंदा कर दिया और अब शुद्ध पानी पीने के लिए हमें बोतलबंद पानी पीना पड़ रहा है. सरयू राय ने कहा कि जिस रफ्तार से शहरी विकास हो रहा है, उससे यह डर पैदा हो गया कि शहरों का विकास बेतरतीब न हो जाए. यह बेतरतीब विकास बहुत बड़ा खतरा है. भारत सरकार इस खतरे को समझ रही है और 5 जून को इसी संबंध में देश भर के पर्यावरण से जुड़े सरकारी प्रतिष्ठानों के अदद लोगों की बैठक बुलाई है.(नीचे भी पढ़े)

संभव है कि उसमें प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर ज्यादा चर्चा हो. जमशेदपुर में प्रदूषण के मुद्दे पर श्री राय ने कहा कि जमशेदपुर की हवा हम लोगों ने ही गंदा कर दिया है. लोगों को सांस लेने में तकलीफ है। हम लोगों को सस्टेनेबुल प्रगति चाहिए। यहां तो सब एकतरफा ही दिख रहा है. सरयू राय ने कहा कि आने वाले दिनों में पर्यावरण की भयावहता से बचना है तो बच्चों को ऐसे संस्कार देने होंगे, जिससे वो पर्यावरण का नुकसान न कर सकें। यह बेहद जरूरी है कि हम पर्यावरण को गंदा न करें. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विख्यात पर्यावरणविद दिनेश मिश्र ने कहा कि अभी पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें बहुत कुछ करना है. उन्होंने महाभारत की कहानी सुनाते हुए कहा कि अगर आप पर्यावरण के साथ अड़ोगे तो पर्यावरण भी अड़ेगा. उन्होंने बेंत के किस्से का जिक्र किया. श्री मिश्र ने कहा प्रकृति ने हमें जो कुछ भी दिया है, उनमें समन्वय स्थापित करके ही जिंदगी चल सकती है. बिना समन्वय के तो जिंदगी चलेगी ही नहीं. उन्होंने बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने पर खासा जोर दिया. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

डीएवी स्कूल की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हमारे दुख का बड़ा कारण अब यह भी है कि कार्बन फुटप्रिंट्स की सीमा हमने लांघ दी है. बर्फ पिघलने लगी है. ग्लोबल वार्मिंग के कारण यह सब होने लगा है। पहले ऋतुएं के वक्त तय थे. अब सब अनियमित हो गया है. उन्होंने प्रकृति से हर किसी को, खास कर बच्चों को जोड़ने की अपील की. बिहार एसोसिएशन के सीपीएन सिंह ने कहा कि पर्यावरण को अब टेकेन फॉर ग्रांटेड नहीं लिया जा सकता. अब पर्यावरण पर ध्यान देना जरूरी है। पहले अपना घर साफ करना जरूरी है. फिर दूसरे को यह बताना जरूरी है कि अगर तुम्हारा घर साफ नहीं होगा तो क्या नुकसान हो सकता है. डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरपर्सन बी चंद्रशेखरन ने पर्यावरण को बड़ा मुद्दा बताते हुए लोगों से अपील की कि वे सरयू राय से सीखें. पर्यावरण को लेकर जितने गंभीर श्री राय रहते हैं, उतनी गंभीरता हमें भी लानी होगी. उन्होंने श्री राय से अपील की कि वे सोलर पैनल सिस्टम को लेकर आवाज उठाएं क्योंकि सोलर पैनल सिस्टम बेहद किफायती और पर्यावरण के हितों की रक्षा करने वाला है. (नीचे भी पढ़े)

इसके पूर्व विषय प्रवेश एसपी सिंह ने कराया. मंच संचालन चंद्रदीप पांडेय जबकि आभार प्रदर्शन अशोक गोयल ने किया. विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया. इसमें क्विज प्रतियोगिता (सीनियर) में प्रियंका यादव प्रथम, सपन कुमार महतो दिव्तीय जबकि कृष्णा कुमार ठाकुर तृतीय रहे. क्विज प्रतियोगिता (जूनियर) में नैवेद्य प्रसाद प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय जबकि लक्ष्मी पूर्ति तृतीय स्थान पर रहीं. भाषण प्रतियोगिता (सीनिय़र) में पीहू कुमारी प्रथम, कुमारी अनुषिका द्वितीय जबकि अनुष्का कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. भाषण प्रतियोगिता (जूनिय़र) में ऐश्वर्या झा प्रथम, अक्षय कीर्ति कमल द्वीतीय और भव्या लक्ष्मी तथा अयांशी राय संयुक्त रुप से तृतीय स्थान पर रहीं. चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अदिति शर्मा प्रथम, नंदिनी साहू द्वितीय तथा तनु कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. उधर, निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में नितिन कुमार प्रथम, कनिष्क राज द्वितीय और अनुष्का तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में निरुपा कुमारी प्रथम, बेबी कुमारी द्वितीय और श्रेया बिस्वास तृतीय स्थान पर रहीं. हर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया गया.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी देर रात इंस्पेक्शन करने निकले, सोनारी थाना में अचानक घुसे, सबके होश उड़े
खबर

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी देर रात इंस्पेक्शन करने निकले, सोनारी थाना में अचानक घुसे, सबके होश उड़े

July 5, 2026
Jamshedpur police action :  जमशेदपुर में चापड़बाजी के खिलाफ अभियान, पकड़ाया बड़े पैमाने में चापड़
खबर

Jamshedpur police action : जमशेदपुर में चापड़बाजी के खिलाफ अभियान, पकड़ाया बड़े पैमाने में चापड़

July 5, 2026
Jamshedpur Mehfil – मेहफिल अनप्लग्ड में सूफी और बॉलीवुड गीतों की बही सुरों की सरिता
खबर

Jamshedpur Mehfil – मेहफिल अनप्लग्ड में सूफी और बॉलीवुड गीतों की बही सुरों की सरिता

July 4, 2026
Next Post

jamshedpur mla initiative : अब 5 रुपये में करें भरपेट भोजन, विधायक सरयू राय की पहल, ‘श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्याह्न भोजन कार्यक्रम’ का शुभारंभ

jharkhand deoghar dc and sp meeting: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दे‌वघर आगमन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा निर्देश

jamshedpur rural-गालूडीह के पहाड़पुर निवासी युवक ने पत्नी की गुमशुदगी का दर्ज कराया सनहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Sunday 5th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 5 जुलाई 2026

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी देर रात इंस्पेक्शन करने निकले, सोनारी थाना में अचानक घुसे, सबके होश उड़े

Jamshedpur police action : जमशेदपुर में चापड़बाजी के खिलाफ अभियान, पकड़ाया बड़े पैमाने में चापड़

Jamshedpur Mehfil – मेहफिल अनप्लग्ड में सूफी और बॉलीवुड गीतों की बही सुरों की सरिता

jamshedpur swami vivekanand tribute : टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर के स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किये पुष्प अर्पित, स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी देर रात इंस्पेक्शन करने निकले, सोनारी थाना में अचानक घुसे, सबके होश उड़े

Jamshedpur police action : जमशेदपुर में चापड़बाजी के खिलाफ अभियान, पकड़ाया बड़े पैमाने में चापड़

Jamshedpur Mehfil – मेहफिल अनप्लग्ड में सूफी और बॉलीवुड गीतों की बही सुरों की सरिता

jamshedpur swami vivekanand tribute : टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर के स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किये पुष्प अर्पित, स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

jamshedpur bjp fire against police : जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज  प्राथमिकी का भाजपा ने किया विरोध, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया पूर्वाग्रह का परिणाम, गुंजन बोले आवाज दबाने की कोशिश

Jamshedpur rural gotashila pahad puja : चाकुलिया के घाघरा में गोटाशिला पहाड़ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में, पहाड़ पूजा के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार से, मंगलवार को पूजा की रात आयोजित होगा डांस धमाका

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News