रांची: निकाय चुनाव को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने कक्षा 9वीं की 23 और 27 फरवरी को प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव कर दिया है. 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना निर्धारित होने के कारण परिषद ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो.(नीचे भी पढ़े)
जारी नए शेड्यूल के अनुसार 6 मार्च को पेपर वन के तहत हिंदी ए, हिंदी बी और इंग्लिश की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसी दिन दूसरी पाली में पेपर टू के अंतर्गत गणित और विज्ञान की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. 7 मार्च को पेपर थ्री के तहत सोशल साइंस और अन्य भाषाओं की परीक्षा ली जाएगी.(नीचे भी पढ़े)
कक्षा 9 के परीक्षार्थी 24 फरवरी से अपना प्रवेश पत्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे. परिषद ने इंटरमीडिएट की 23 फरवरी को निर्धारित परीक्षा की तिथि में भी संशोधन किया है. 23 फरवरी को होने वाली कंपल्सरी कोर लैंग्वेज हिंदी बी और मातृभाषा की परीक्षा अब 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी.







