जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार मंगलवार को बागबेड़ा क्षेत्र में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान प्रांगण में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड क्षत्रिय संघ की बागबेड़ा इकाई का पुनर्गठन किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना था. अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, संरक्षक सीएसपी सिंह, अखिलेश्वर सिंह और केंद्रीय पदाधिकारियों की देखरेख में लोकतांत्रिक और सर्वसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए बागबेड़ा इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष करते हुए इकाई की नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गई. नई कमेटी में अध्यक्ष: राजेश सिंह, युवा इकाई अध्यक्ष: अभिजीत सिंह उर्फ पप्पू, उपाध्यक्ष: शशि भूषण सिंह, अरुण सिंह, राजे सिंह, महासचिव: विजय सिंह, अजय सिंह बब्बू, सचिव: संजय सिंह, कोषाध्यक्ष: रामचंद्र सिंह, जन संपर्क सचिव: संतोष सिंह, मीडिया प्रभारी: मनीष सिंह, कार्यकारिणी सदस्य: अशोक सिंह, राजकिशोर सिंह, ज्ञानी सिंह, हेमंत सिंह, ललन सिंह, राजेंद्र सिंह, उमेश सिंह, रवींद्र सिंह, राजू सिंह, पप्पू सिंह, सतीश सिंह, जितेंद्र सिंह, हितेंद्र सिंह को बनाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने केंद्रीय कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा. बागबेड़ा इकाई समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेगी. हमारा मुख्य फोकस शिक्षा, रोजगार, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर होगा. बैठक में अध्यक्ष शंभू सिंह सहित केंद्रीय पदाधिकारियों ने नई कमेटी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि बागबेड़ा इकाई समाज के उत्थान के लिए एक रोल मॉडल के रूप में कार्य करेगी. बैठक में अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, संरक्षक सीएसपी सिंह, अखिलेश्वर सिंह, महासचिव प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष विमल सिंह, अनूप सिंह, हरिशंकर सिंह, संजय सिंह, सचिव संजीव सिंह, विजय सिंह, रवि सिंह, मनोज सिंह, विभिन्न इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, बीबी सिंह, विनोद सिंह, अभय सिंह, महिला इकाई अध्यक्ष डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, सचिव पुष्पा सिंह, बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष संध्या सिंह के अलावा सैकड़ों क्षत्रिय बंधु गण एवं मातृ शक्ति उपस्थित थें.
बैठक का संचालन विजय सिंह, स्वागत भाषण संजय सिंह, प्रस्तावना डॉ कविता परमार और धन्यवाद ज्ञापन अजय सिंह ने किया. बैठक का समापन राष्ट्रगान और समाज की एकता के नारों के साथ हुआ.




