(नीचे देखे वह वीडियो, जिसका हिस्सा काटकर किया गया था वायरल और युवक का वीडियो बयान नीचे देखें)जमशेदपुर : झारखंड में चुड़ैल या एलियन बताकर रातों रात देश में वीडियो वायरल होने का सच सामने आ गयी है. इस वायरल वीडियो के साथ यह कहा जा रहा था कि यह वीडियो हजारीबाग का है, जहां रात के वक्त कोई भूत या चुड़ैल या एलियन घुमता नजर आया है. इस वीडियो को खुद जानी मानी फिल्म और टीवी शोच निर्माता एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि वह झारखंड का बताया जा रहा है. यह बताया जा रहा था कि छड़वा डैम पुल पर एक अजीब सी इंसान रुपी आकृति चल रही है और पास से ही बाइक वाले गुजर रहे है, कोई इसे एलियन तो कोई भूत बता रहा है. वहीं कुछ लोग इसे चुड़ैल बता रहे है. एकता कपूर ने कहा कि इस वीडियो को कोई देख लेगा तो रात भर नींद नहीं आयेगा, खास तौर पर उसको जो अकेले रहता होगा. सोशल मीडिया पर चले इस वीरडियो में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा तक को टैक कर दिाय गया था. इस वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा था कि यह वीडियो झारखंड के हजारीबाग का है. लेकिन इस वीडियो को लेकर नयी जानकारी और सच्ची जानकारी सामने आ चुकी है. देश की मशहूर समाचार वेबसाइट और वायरल वीडियो की तफ्तीश करने वाली वेबसाइट अल्ट न्यूज ने इस वायरल वीडियो की जांच की. जांच में यह बातें सामने आयी है कि यह वीडियो झारखंड के हजारीबाग का नहीं बल्कि सरायकेला-खरसावां जिले का है. यह वीडियो एनएच 75 पर बनाया गया था, जो 27 अप्रैल को बनायी गयी थी. जब यह वीडियो बनाया गया था, उस वक्त 27 अप्रैल की रात 7 बजकर 40 मिनट हो रहे थे. वीडियो रिकॉर्ड करने वाले युवकों के समूह में से एक दीपक हेम्ब्रम नामक युवक ने सामने आकर इस वीडियो की सच्चाई बतायी है, जिसमें दीपक ने कहा है कि जिस दिन यह वीडियो बनाया गया था, उस दिन वे लोग अपने दोस्त की मां की अंत्येष्टि में शामिल होकर चक्रधरपुर से सरायकेला लौट रहे थे. इसी बीच रास्ते में वो अजीब मानवाकृति दिखी. उन लोगों को पहले लगा कि कोई चुड़ैल या भूत है. जब वे लोग पास जाकर उसका वीडियो बनाया तो यह मालूम चला कि मानवाकृति एक महिला की थी, जो बिलकुल नग्न अवस्था में सड़क पर चल रही थी. उक्त महिला पूजा पाठ के चक्कर में वहीं नंगा घुम रही थी. यह पूरा वीडियो 1 मिनट 28 सेकेंड का है जबकि यह वायरल वीडियो जो था, वह महज 31 सेकेंड का ही था. कई लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि वो एक महिला थी. महिला वहां क्या कर रही थी, इसका पता नहीं चल सका है. ये पता चल गया कि कोई एलियन या भूत नहीं था बल्कि नंगी औरत थी, जो वहां घुम रही थी. अब इस मामले की जांच चल रही है कि आखिर यह औरत कौन थी. वैसे पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें. (नीचे देखे वह वीडियो, जिसका हिस्सा काटकर किया गया था वायरल और युवक का वीडियो बयान नीचे देखें)




