अनिल कुमार, बोकारो : बोकारो में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है. लगातार अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं. बीती रात दो बाइक सवार अपराधियों ने सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 हटिया मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप में बम फेंक कर दहशत फैलाने का काम किया है. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
लेकिन घटना के बाद दहशत का माहौल जरूर खड़ा हो गया है. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक दो बाइक सवार काफी देर तक पंप के गेट के पास रुके उसके बाद लाइटर से बम को जलाया और पंप की तरफ फेंका. लेकिन बम पेड़ से टकरा गया और चिंगारी हो उठते हुए जोरदार आवाज हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

उसके बाद मौके से दोनों अपराधी भाग गए. हालांकि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पंप मैनेजर की माने तो किसी भी प्रकार का कोई रंगदारी को लेकर कोई कॉल नहीं आया है. सेक्टर 4 थाना क्षेत्र में ही 3 दिन पूर्व होटल के ऊपर 9 राउंड गोली चला कर दहशत फैलाने का काम किया गया था. इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है. पेट्रोल पंप को बम से उड़ाने की साजिश में बाइक सवार अपराधियों ने बम फेंका है.



