रामगोपाल जेना, मनोहरपुर : संत अगस्तीन कॉलेज मनोहरपुर के इंटर के दो छात्र ट्रेन से कूद गए. घटना में एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दूसरे छात्र को मामूली चोट लगी है. घटना बीते शाम की लगभग पौने आठ बजे की बतायी जा रही है, जो पोसैता स्टेशन के समीप हुई है. मृतक 18 वर्षीय युवक का नाम जीवन हेम्ब्रम है, जबकि दूसरे छात्र का नाम 16 वर्षीय नीमा हेम्ब्रम है. दोनों मनोहरपुर प्रखंड के रायडीह गांव के रहने वाले है. घटना के बाद मनोहरपुर पुलिस शव जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. ज्ञात हो कि दोंनो छात्र संत अगस्तीन कॉलेज के इंटर ग्यारहवीं के छात्र है. दोनों बीते सोमवार को गयरहवीं की परीक्षा देकर घर जा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान शाम को मनोहरपुर स्टेशन में खड़ी उत्कल ट्रेन को लोकल ट्रेन समझ कर ट्रेन के सबसे पिछले बोगी में सवार हो गए. वहीं ट्रेन जब पोसैता स्टेशन पहुंची, तब इन्हें आभास हुआ कि ट्रेन नहीं रुकेगी और ये दोनों चलती ट्रेन से कूद गए. घटना से जीवन के कमर में गंभीर अंदरुनी चोट लग गयी. इसके बाद नीमा ने फोन कर मामले की जानकारी जीवन के परिजनों को दिया. जहां जीवन के परिजनों ने उसे गाड़ी में लाद कर घर ले गए और घर में ही उसका ईलाज कराया. वहीं देर रात को अचानक जीवन घर में बातचीत करना बंद कर दिया, जिसके बाद परिजन उसे ईलाज हेतु सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.





