चाकुलिया: चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसके अंतर्गत थाल सज्जा, मेहंदी रचाओ, राखी बनाओ एवं सावन परिधान प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी बहनों ने अपने भाईयों की कलाइयों पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम एवं स्नेह का संदेश दिया. कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की बहनें चाकुलिया थाना पहुंचीं और वहां उपस्थित पुलिस जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी. बहनों ने गीत प्रस्तुत करते हुए पुलिस जवानों के प्रति अपना स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया. बहनों ने कहा कि हमारे थाना के जवानों की कलाइयां सूनी न रहें और उन्हें बहनों की कमी महसूस न हो इसी उद्देश्य से वे पुलिस जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने पहुंचीं. वहीं थाना प्रभारी राजेश कुमार समेत अन्य पुलिस जवानों ने सभी बहनों को उपहार दी और बहनों को रक्षा करने का भरोसा दिलाया.(नीचे भी पढ़े)

विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में सावन परिधान में प्रथम स्थान बहन अराध्या शाह, द्वितीय रेखा महतो एवं तृतीय मधुमिता पोलाई ने प्राप्त की. राखी निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम जिया महतो, द्वितीय तृप्ति हांसदा एवं अंजना हेम्ब्रम तथा तृतीय स्थान मानस महतो ने प्राप्त की. सीनियर वर्ग में प्रथम नेहा महतो, द्वितीय पूर्वी बकरेवाल एवं तृतीय दिया महतो रहीं.मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में प्रथम बृष्टि शीट, द्वितीय डोना बेरा एवं तृतीय कनिका पाल रहीं. वहीं थाल सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम हिमांगी पोलाई, द्वितीय ध्रुवजीत बारिक एवं तृतीय शिउली मंडल रहीं. .(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला ने भाई-बहनों को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन पर्व के महत्व, उसकी परंपरा एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि परस्पर स्नेह, विश्वास, कर्तव्य और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है. इसकार्यक्रम में विद्यालय के सचिव अमित भारतीय, उपाध्यक्ष आलोक लोधा, समिति सदस्य हार्दिक यादव, प्रधानाचार्य कमलकांत प्रमाणिक, विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे. पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और भाई-बहन के प्रेम का वातावरण बना रहा.







