• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 10, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand bjp- नरेंद्र मोदी ने कल्याणकारी योजनाओं से देश के हर दरवाजे तक दी दस्तक – आदित्य साहू, पीएम मोदी ने 12 वर्षों में विकास की नई गाथा लिखी, दुनिया में लहरा रहा भारत का परचम, झारखंड सरकार के पास 6 वर्षों में एक काम भी गिनाने लायक नहीं

jharkhand bjp- नरेंद्र मोदी ने कल्याणकारी योजनाओं से देश के हर दरवाजे तक दी दस्तक – आदित्य साहू, पीएम मोदी ने 12 वर्षों में विकास की नई गाथा लिखी, दुनिया में लहरा रहा भारत का परचम, झारखंड सरकार के पास 6 वर्षों में एक काम भी गिनाने लायक नहीं
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


पलामू: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नरेंद्र मोदी के शासनकाल के 12 वर्षों को ऐतिहासिक और स्वर्णिम बतलाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाया. साथ ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को धरातल पर उतारने का भी काम किया है। श्री साहू ने पलामू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने शपथ लिया था तब उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, शोषित, वंचित सभी वर्गों, सभी समाज के लिए समर्पित रहेगी. तब से लेकर आज तक 12 वर्षों में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक और उल्लेखनीय कार्य किए हैं.श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ध्येय है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे और हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो, इसी मूल मंत्र के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं. इन 12 वर्षों में विकास की नई गाथा लिखी गई है, पूरी दुनिया में भारत का परचम लहरा रहा है, भारत की ओर आज पूरा विश्व आशा भरी निगाहों से देख रहा है, यही तो बदलता भारत है. नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, वह देश के हर नागरिक का संकल्प है, इसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे.(नीचे भी पढ़े)

श्री साहू ने कहा कि 2014 से पहले और 2014 के बाद देश की स्थिति में आए बदलाव की तुलना करने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाता है कि मोदी सरकार ने क्या-क्या क्रांतिकारी बदलाव किए हैं. देश आजाद होने के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने गरीबों एवं वंचितों की सुधि ली है. कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नरेंद्र मोदी ने देश के हर गांव के हर दरवाजे तक दस्तक देने का काम किया है. पहले भी कई सरकारें आई परंतु किसी ने गांव-गरीबों की चिंता नहीं की. केवल वोट बैंक के रूप में इनका इस्तेमाल किया गया. गरीबों का दर्द एक गरीब का बेटा ही समझ सकता है. जिस प्रकार का कार्य नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है, ऐसा ही कार्य पूर्ववर्ती सरकारें करती तो देश आज किस बुलंदी पर होता, यह समझा जा सकता है.श्री साहू ने कहा कि पूरे देश में 2014 से पहले अराजकता चरम पर थी. महिलाओं-बहनों के साथ खुलेआम अत्याचार होता था. कश्मीर में आतंकवादियों का दुस्साहस किसी से छुपा नहीं है. देश में सीरियल बम ब्लास्ट आम बात थी. मोदी सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आतंकवाद हो या नक्सलवाद, आज इस पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है. आखिर 2014 के पहले किसके इशारे पर ऐसी घटनाएं होती थी ? आज देश तो वही है परंतु ऐसी घटनाएं क्यों नहीं हो रही है ? नेतृत्व और इच्छा शक्ति मजबूत हो तो कोई भी दुश्मन आंख नहीं दिखा सकता है.(नीचे भी पढ़े)


श्री साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी के लिए देश की 140 करोड़ की जनता उनके परिवार के सदस्य के समान हैं. नरेंद्र मोदी सबकी चिंता करते हैं तो जनता भी प्रधानमंत्री को इतना ही प्यार देती है. लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर जनता ने साबित कर दिया कि जनता भी मोदी की उतनी ही चिंता करती है. जनता का ही आशीर्वाद है कि नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने वाले पहले पीएम बन गए हैं.श्री साहू ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद झारखंड में भी क्रांतिकारी बदलाव आए हैं. नरेंद्र मोदी की सरकार ने झारखंड को भी दिल खोलकर सौगात देने का काम किया है. पलामू सहित कई शहरों की पहले क्या स्थिति थी. रात में टापू बन जाता था. अपराध चरम पर था. गांव की महिलाएं गैस नहीं देख पाई थीं. भूख लगने पर लोग पेट में गमछा बांधकर पेट के बल सो जाते थे. बीमार पड़ने पर लोग कराहकर मरने को विवश थे. नल जल योजना के माध्यम से गांव में पेयजल की चिंता नरेंद्र मोदी की सरकार ने की. परंतु विडंबना यह है कि नल जल योजना में झारखंड में भारी लूट खसोट जारी है. इस योजना में झारखंड पूरे देश में नीचे से दूसरे पायदान पर है. कितनी दुख की बात है कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए पैसा भेजती हैं और झारखंड सरकार इन पैसों पर डाका डालने का काम करती है. आज हरिहरगंज की सड़के विकास की नई गाथा बता रही है. क्या पलामू में ऐसी सड़के पहले नहीं बन सकती थी ? नरेंद्र मोदी के पास विजन है, इसलिए यह सब परिवर्तन संभव हो पाया है.(नीचे भी पढ़े)

श्री साहू ने कहा कि झारखंड सरकार के पास अपने 6 वर्षों के कार्यकाल में 6 काम तो छोड़ दीजिए, एक काम भी गिनाने लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि झारखंड अराजक दौर से गुजर रहा है. राज्य के पदाधिकारी मंत्री तक की बात को अनसुना करते हैं. इस इलाके के वरिष्ठ मंत्री को अवैध खनन के खिलाफ खुद छापामारी के लिए सड़क पर उतरना पड़ता है. सवाल है कि आखिर कौन सरकार चल रहा है ? क्या इसी प्रकार की झारखंड की कल्पना की गई थी?श्री साहू ने कहा कि राज्य में अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन तक पर आफ़त है. रघुवर दास की सरकार ने मेडिकल कॉलेज खोलने का मार्ग प्रशस्त किया, आज उसकी क्या हालत है, बतलाने की जरूरत नहीं है. राज्य सरकार एक ओपीडी तक नहीं चला पा रही है. पूरे प्रदेश में बालू को लेकर हाहाकर मचा हुआ है. राज्य से हाईवा के माध्यम से दूसरे राज्य में अवैध बालू तो माफियाओं द्वारा भेजा जा सकता है लेकिन गांव के लोग अगर घर बनाने के लिए बालू लाते हैं तो उन पर पुलिस का डंडा चलता है. सिंचाई की दयनीय स्थिति है. किसान के धान खरीद के पैसे का तक का भुगतान सरकार नहीं कर पा रही है. किसानों के धान वापस कर दिए जा रहे हैं. राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत भयावह है. (नीचे भी पढ़े)

6 वर्षों में 10000 से अधिक दुष्कर्म हुए हैं. राजधानी में दिनदहाड़े प्रतिष्ठानों में घुसकर डाके डाले जा रहे हैं, सरेआम हत्याएं हो रही है. पूरा राज्य दहशत में जी रहा है. जमीन के म्यूटेशन में खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं. 15 डिसमिल जमीन के म्यूटेशन के लिए 15 लाख तक वसूले जा रहे हैं. अंचल और ब्लॉक में बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है.श्री साहू ने मीडिया से भी आग्रह किया कि आप लोग समाज के दर्पण हैं. आप सबों की भी जिम्मेवारी बनती है कि सरकार की कमियों को निष्पक्षता से जनता के सामने उजागर करें.आज के प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, मनोज सिंह, सांसद बीडी राम, विधायक शशिभूषण मेहता, प्रभारी शशिभूषण भगत, मेयर अरुणा शंकर, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, श्याम नारायण दुबे, बिपिन बिहारी सिंह आदि उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट
खबर

Jamshedpur durga puja pandal electricity rate chart – दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर के पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट जारी, जानें 10 किलोवाट तक के रेट लिस्ट

October 10, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026
खबर

Horoscope Know Your Day Saturday 10th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 अक्टूबर 2026

October 9, 2026
Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा
खबर

Jamshedpur fight : साकची बाजार में पार्किंग को लेकर मारपीट, हंगामा

October 9, 2026
Next Post
jharkhand deoghar fire- देवघर के कुंडा में दो दुकानों में लगी आग, सभी सामान जलकर हुआ राख, 10-12 लाख का नुकसान

jharkhand deoghar fire- देवघर के कुंडा में दो दुकानों में लगी आग, सभी सामान जलकर हुआ राख, 10-12 लाख का नुकसान

jharkhand deoghar news- नगर निगम की कार्यप्रणाली से जनता में आक्रोश, पंडित शिवराम झा चौक से मंदिर जाने वाली सड़क पर बह रहा है नाले का गंदा पानी,  श्रद्धालु इसी रास्ते मंदिर जाने को मजबूर

jharkhand deoghar news- नगर निगम की कार्यप्रणाली से जनता में आक्रोश, पंडित शिवराम झा चौक से मंदिर जाने वाली सड़क पर बह रहा है नाले का गंदा पानी, श्रद्धालु इसी रास्ते मंदिर जाने को मजबूर

Jamshedpur clash : खासमहाल क्षेत्र में फूड स्टॉल पर दो पक्षों में विवाद, पुलिसकर्मियों पर दंपति से अभद्रता का आरोप

Jamshedpur clash : खासमहाल क्षेत्र में फूड स्टॉल पर दो पक्षों में विवाद, पुलिसकर्मियों पर दंपति से अभद्रता का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

Jamshedpur mango jam : मानगो पुल पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रेंगते रहे वाहन, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News