रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखण्ड प्रदेश का एक शिष्टमंडल पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, झारखण्ड विधानसभा बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राजभवन में भेंट की.(नीचे भी पढे)
शिष्टमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन समर्पित करते हुए गोड्डा में 11 अगस्त 2025 को हुए सूर्या हांसदा के कथित पुलिस मुठभेड़ (सुनियोजित हत्या) मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) से कराए जाने हेतु राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया. (नीचे भी पढे)
साथ ही, शिष्टमंडल ने राँची के नगड़ी क्षेत्र में रैयत किसानों की उपजाऊ भूमि पर प्रस्तावित रिम्स-2 के निर्माण कार्य को तत्काल रोकने तथा इस संबंध में किसानों पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने का आग्रह किया.




