रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ राजधानी रांची में एफआइआर दायर किया गया है. रांची के कांके थाना में यह एफआइआर सोनू तिर्की नामक व्यक्ति ने दर्ज कराया है, जिसमें यह आरोप लगाया है कि बाबूलाल मरांडी ने गुरुजी और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ घृणितऔर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. यह आपत्तिजनक है. यह भावना को भड़काने का मामला है. (नीचे भी पढ़ें)
इस कारण इसको लेकर केस दायर कर तत्काल बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. दूसरी ओर, इस मामले में बाबूलाल मरांडी ने ट्विट कर कहा है ”राजकुमार हेमंत सोरेन जी, सुना है मेरे संकल्प यात्रा में आपका पोल खोलने से परेशान होकर आपने तीन दिनों में अब तक लातेहार, सिमडेगा, देवघर और रांची में हम पर चार अलग-अलग मुक़दमे दर्ज करवाये हैं. मुझ पर यह विशेष कृपा बरसाने के लिये आपका आभारी हूं.”



