
रांची : झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद उनकी तबियत में लगातार सुधर के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. बता दे कि दीपक प्रकाश को गंभीर हृदयाघात के बाद एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी बीच तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही दिनभर भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका हालचाल जाना. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित विभिन्न के नेताओं ने दीपक प्रकाश से बातचीत कर उनका हाल जाना. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स पहुंचकर उनका हालचाल लिया था. रिम्स के डॉक्टरों के मुताबिक उनकी एंजियोप्लास्टी की गई. डॉक्टरों के मुताबिक कंप्लीट हार्ट ब्लॉक और राइट आर्टरी ब्लॉक के चलते दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक आया. अटैक के चलते दिल की धड़कन धीमी हो गई. उन्हें बेहोशी की हालत में रिम्स लाया गया था. दीपक प्रकाश का रिम्स के कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशलिटी विभाग में इलाज किया गया. चार डॉक्टरों की टीम ने उनकी एंजियोप्लास्टी की थी. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने भी रिम्स पहुंचकर दीपक प्रकाश की तबीयत के बारे में जानकारी ली थी.







