• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-bjp-raghuvar-das-new-inning-भाजपा की नड्डा कमेटी पर त्वरित टिप्पणी-पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाना, अर्जुन मुंडा एंड टीम को नो इंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला, कई सवालों का दे गया जवाब, जानें क्या है सियासी मायने, क्या कह रहे खुद रघुवर दास

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार की शाम को अपनी नयी कमेटी घोषित कर दी. इस नयी कमेटी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पैरवी पर भाजपा में इंट्री पाने वाली राजद की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया है और भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर समीर उरांव को पदस्थापित किया गया है. इस टीम में झारखंड से सिर्फ इन तीन नाम को ही शामिल किया गया है. खुद रघुवर दास को जगह दी गयी है जबकि रघुवर दास के नजदीकी माने जाने वाले समीर उरांव को जगह दिया गया है जबकि खुद अन्नपूर्णा देवी को जगह दी गयी है, जो रघुवर दास की करीबी रही है. वैसे राज्य में सरकार बनाने में विफल और खुद के विधानसभा चुनाव तक हार जाने वाले रघुवर दास के बारे में यह कहा जा रहा था कि अब उनका समय चला गया है और पार्टी में उनकी पूछ नहीं रह गयी है. लेकिन इस मास्टर स्ट्रोक ने रघुवर दास को नयी ”संजीवनी” दी है. यह भी साफ कर दिया है कि रघुवर दास की पकड़ अब भी पार्टी के आलाकमान पर बरकरार है. यहीं वजह है कि केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी टीम के लोगों को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह नहीं दी गयी है. इससे यह साफ हो गया है कि रघुवर दास का युग भाजपा में अब भी बरकरार है और अब भी पार्टी में उनकी पकड़ ढिली नहीं है. इसको लेकर कई सारे सियासी मायने निकाले जा रहे है, लेकिन सभी जगह यह आकर रुक रहा है कि रघुवर दास भाजपा में है और महत्वपूर्ण ओहदे पर है, भले वे खुद मुख्यमंत्री रहे, विधायक रहे या नहीं रहे. वैसे चुनाव हारने के बाद अर्जुन मुंडा को भी पूर्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद जरूर दिया गया था. वैसे लगातार उपेक्षा के शिकार चल रहे अर्जुन मुंडा को केंद्रीय मंत्री बनाकर जरुर उनकी इज्जत भाजपा ने रखी है, लेकिन आदिवासी चेहरा के सामने नहीं आना बड़ी मुश्किल पैदा कर सकता है. हालांकि, पार्टी ने बाबूलाल मरांडी को इंट्री तो करा दी है, लेकिन उनको विपक्ष के नेता की जगह नहीं मिल पाना भी पार्टी के लिए सेटबैक जैसी स्थिति है.

भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर क्या कह रहे है पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
मैं भारतीय जनता पार्टी का एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं, जो पार्टी के साथ आगे बढ़ रहा है. हम सभी हृदय से सदैव कार्यकर्ता ही रहेंगे. पार्टी द्वारा मुझे दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व को मैं पूरी जिम्मेदारी और क्षमता के साथ निभाऊंगा. जो आदर्श और विचारधारा की विरासत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी से मिली है, मैं उसे पूरी तरह से कायम रखूंगा. मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का हृदय से आभार और धन्यवाद करता हूं. –रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री

ADVERTISEMENT

रघुवर दास : एक संक्षिप्त परिचय
नाम         : रघुवर दास
शिक्षा     : बीएससी, एलएलबी।
पेशा         : समाजसेवा / राजनीति।

राजनीतिक दायित्व :    

  1. जमशेदपुर के सीतारामडेरा, भाजपा का मंडल अध्यक्ष।
     2. जमशेदपुर महानगर भाजपा में जिला भाजपा महामंत्री, उपाध्यक्ष।
     3. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष (जुलाई 2004 से मई 2005 तक और 19 जनवरी 2009 से 25 सितंबर 2010  तक)।
     4. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (16 अगस्त 2014 से 27 दिसंबर 2014 तक )।दूसरी बार 26 सितम्बर 2020 से

छात्र जीवन से सक्रिय राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। छात्र संघर्ष समिति में संयोजक की भूमिका निभाते हुए जमशेदपुर में विश्व विद्यालय की स्थापना के लिए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभायी।  लोक नायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन में जमशेदपुर के युवा एवं छात्रों को संगठित किया। फलत: प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर गया जेल में रखा गया। श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाये गये आपातकाल का विरोध के फलस्वरूप प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 1977 में जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण और 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के साथ सक्रिय राजनीति की शुरूआत। पार्टी के मुंबई में हुए प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए।

प्रशासनिक दायित्व :   
 1. 15 नवंबर 17 मार्च 2003 तक श्रम एवं नियोजन मंत्री, झारखंड सरकार।
 2. मार्च 2003 से 14 जुलाई 2004 तक भवन निर्माण मंत्री, झारखंड सरकार।
 3. 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर 2006 तक वित्त वाणिज्य एवं नगर विकास मंत्री, झारखंड सरकार।
 4. 30 दिसंबर 2009 से 30 मई 2010 तक उप मुख्यमंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री, झारखंड सरकार।
 5. 28 दिसंबर 2014 से  28  दिसंबर 2019 तक मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
West-Singhbhum : जगन्नाथपुर एसडीपीओ ने की मझगांव के पांच बालू घाटों पर छापामारी, जैंतगढ़ में पकड़ा गया बगैर कागजात गिट्टी लदा डंपर

West-Singhbhum : जगन्नाथपुर एसडीपीओ ने की मझगांव के पांच बालू घाटों पर छापामारी, जैंतगढ़ में पकड़ा गया बगैर कागजात गिट्टी लदा डंपर

saraikela-congress-सरायकेला कांग्रेस ने भी भी केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हल्ला, कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कहा-किसानों की हालत बदतर करना चाहती है मोदी सरकार

jamshedpur-police-big-break-सिदगोड़ा में अपने बेटे का इलाज का पैसा जुगाड़ करने के लिए दूसरे के बच्चा की चोरी कर 3.50 लाख में बेच दिया, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, बच्चा बरामद

jamshedpur-police-big-break-सिदगोड़ा में अपने बेटे का इलाज का पैसा जुगाड़ करने के लिए दूसरे के बच्चा की चोरी कर 3.50 लाख में बेच दिया, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, बच्चा बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur traffic police corruption : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने शराब लेकर जा रहे व्यक्ति का काटा दस हजार रूपये का चालान, अफसर ने अपने निजी एकाउंट में डलवाया पैसा, एसएसपी कार्यालय गेट पर पहुंच भुगतभोगी ने पी शराब, देखिये – video

Jamshedpur hungama – टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, विरोध प्रदर्शन पर उतरा शख्स, अवैध वसूली का आरोप, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur traffic police corruption : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने शराब लेकर जा रहे व्यक्ति का काटा दस हजार रूपये का चालान, अफसर ने अपने निजी एकाउंट में डलवाया पैसा, एसएसपी कार्यालय गेट पर पहुंच भुगतभोगी ने पी शराब, देखिये – video

Jamshedpur hungama – टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, विरोध प्रदर्शन पर उतरा शख्स, अवैध वसूली का आरोप, देखिए – video

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News