अनिल कुमार/ बोकारो : बोकारो आबकारी विभाग ने जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के दांतू गांव में छापामारी कर वहां से 31 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद की है. आबकारी अधिकारियों ने इस संबंध में वहां से एक अभियुक्त विनोद साव को गिरफ्तार भी किया है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि बोकारो के सहायक त्पाद आयुक्त के निर्देश पर आबकारी विभाक के अधिकारियों ने पेटरवार थाना क्षेत्र के दांतू गांव में छापामारी की. इस दौरान अधिकारियों ने वहां से 31 पेटी विदेशी शराब बरामद की. अधिकारियों ने वहां से विनोद साव नामक एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने अवैध शराब के करोबारी के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. उत्पाद निरीक्षक संजीत देव ने बताया कि विगत कई दिनों से वहां नकली शराब बेची जाने की सूचना मिल रही थी. इसके मद्देनजर संजीत देव के नेतृत्व में छापामारी करने गयी टीम में त्रिपुरारी कुमार, श्वेता कुमारी एवं रवि रंजन के साथ ही जिला गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे.











