बोकारो : बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के कसियाटांड़ मैदान में स्थापित भगवान भोलेनाथ और बजरंगबली के मंदिर में लगे शिवलिंग और बजरंगबली की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ने का काम किया है. घटना की जानकारी शनिवार को तब लगी जब स्थानीय युवा यहां फील्ड पर पहुंचे. घटना के बाद मौके पर मुख्यालय डीएसपी के साथ अन्य तीन डीएसपी और कई थाना प्रभारी पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. (नीचे भी पढ़ें)

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और अपना काम शुरू किया. हालांकि मौके पर पहुंचे स्निफर डॉग ने कुछ दूर पहुंचकर सुराग देने का काम जरूर किया. फॉरेंसिक टीम इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के फिंगरप्रिंट को भी लेने का काम किया है ताकि अपराधियों के पकड़े जाने के बाद उन्हें सजा दिलाई जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से अनुसंधान को आगे बढ़ाने का काम कर रही है मंदिर में शिवलिंग और मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गयी और लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित नजर आए हालांकि पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हुए और जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग प्रशासन से की गयी. मंदिर में स्थापित शिवलिंग और मूर्ति को एक बड़े पत्थर से तोड़ने का काम किया गया है. शिव मंदिर में लगे त्रिशूल को भी क्षतिग्रस्त किया गया. जानकारी के मुताबिक यह इलाका पूरी तरह से सुनसान है लोगों का भी मानना है कि यहां नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है. स्थानीय युवाओं और लोगों का कहना है कि इस घटना से वे लोग काफी आहत हैं. (नीचे भी पढ़ें)

वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस तरह की घटनाएं जो हो रही है वो रुके और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके. मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे हैं टेक्निकल टीम के सहयोग से इस मामले का उद्भेदन करने का प्रयास किया जा रहा है जिस किसी भी असामाजिक तत्व के द्वारा इस तरह का माहौल बिगाड़ने का काम किया गया है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



