अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो जिला के बेरमो थर्मल मुख्य सड़क पर पीलपिलो के समीप एक हाइवा पूरी तरह से जलकर राख हो गया है. घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र का है. घटना देर रात की है बावजूद सुबह तक हाईवा से धुआं उठ रहा है. हाईवा जला कैसे इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन देखने से प्रतीत होता है किसी ने हाईवा में आग लगायी है. हाईवा का डीजल टंकी का मुंह खुला हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

ऐसा प्रतीत होता है कि डीजल निकालकर ट्रक में आग लगाई गयी है. नक्सलियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है या किसी अपराधी ने ट्रक में आग लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका है. घटनास्थल पर हाईवा का ड्राइवर या खलासी कोई नहीं था. पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है.













