अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो जिला के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र जारंगडीह अपर बंगला शिव मंदिर समीप शनिवार को देर रात गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया. जिसमें जारंगडीह आरआर शाप कालोनी निवासी 46 वर्षीय शांति पद गोराई को कमर के नीचे एक गोली लग गई. शांति पद गोराई गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल परिजनों ने बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज किया. वही गोली लगे जगह का एक्सरे किया गया जहां पता चला कि गोली फंसा हुआ है. उसकी स्थिति को देखते हुए मरीज को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर घटना की सूचना पाकर बोकारो थर्मल, गांधीनगर व कथारा ओपी पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ले रही है. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कथारा फुसरो मुख्य मार्ग को जाम कर गोली चलाने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. पुलिस आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है. पुलिस मौके से दो जिंदा कारतूस बरामद की है. इधर घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक में सवार तीन युवक काफी समय से आपस में ही बकवास कर रहे थे जिसे सुन कई लोग वहां पहुंचे तथा तीनो को घर जाने की बात कही तो चले गए. कुछ समय बाद पुनः वापस आया ओर गाली गलौज करने लगे ओर फायरिंग शुरू कर दिया. उसी समय शांति पद गोराई अपने आरआर शाप कालोनी आवास से अपने बड़े भाई महादेव गोराई के घर जा रहा था तभी उसको एक गोली उसके कमर के नीचे जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. भाई काली पद गोराई ने बताया की लखी सरदार और उसके आदमी दीपक, गगन ने गोली मारी है. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी थी और सड़क जाम है.



