अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के चास थाना क्षेत्र के मधुबन होटल में एक व्यक्ति लिफ्ट से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति का इलाज चास के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. घायल व्यक्ति बहरागोड़ा का रहने वाला है. घायल पद्मलोचन दास को सर में गंभीर चोट आई है. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के मुताबिक चालक पद्मलोचन अपने मालिक को गाड़ी से लेकर चास पहुंचा था और वह मधुबन होटल में ठहरा हुआ था. मालिक के रिश्तेदार बलवीर मुर्मू जब आज सुबह उससे मिलने पहुंचे तो चालक सीढ़ियों से उतर कर उन्हें कमरे में ले जाने के लिए पहुंचा. इसके बाद उसने जैसे ही लिफ्ट का बटन दबाया और लिफ्ट का गेट खुला उसने वह लिफ्ट के अंदर घुसने का प्रयास किया. किन्तु लिफ्ट वहां पहुंची ही नहीं थी, जिससे वह सीधे नीचे जा गिरा. गिरने के उसके सिर में गंभीर चोट आयी, जिसके इलाज के लिए उसे चास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं मालिक के रिश्तेदार बलवीर मुर्मू ने इसे होटल की बड़ी लापरवाही माना है. उन्होंने कहा कि लिफ्ट का दरवाजा लिफ्ट के पहुंचे बिना खुलना गंभीर मामला है. अगर लिफ्ट खराब थी तो उस पर रेड रिबन बांध कर रखना चाहिए था. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं होटल के मैनेजर ने बताया लिफ्ट सुबह से ही चल रही थी, लेकिन बिना लिफ्ट के लॉक कैसे खुला यह समझ से परे है. घायल व्यक्ति के साथ हम लोग खड़े हैं, उसका इलाज करा रहे हैं. लिफ्ट में जो त्रुटि है उसको ठीक कराने के लिए मैकेनिक को बुलाया जा रहा है.



