गालूडीह : गालूडीह के बड़ाखुर्शी पंचायत के पैरागुरी गांव के बिरिगोड़ा टोला के ग्रामीण इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. गांव में 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 3 लाख 84 हजार 6 सौ 91 रुपये की लागत से बने जल मीनार बीते कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. ग्रामीणों ने जल मीनार मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधि और विभाग को भी सूचित किया. लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कि गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीण पानी के लिए यहां वहां भटक रहे हैं. पानी की समस्या से करीब 100 घर प्रभावित हो रहा है. वहीं ग्रामीण चुनु महतो, पांडे महतो, बिकाश महतो, मोहित महतो, सुबोध महतो ने बताया कि पिछले 6 महीने से जलमीनार बंद है. ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि मरम्मत के लिए कई बार आवाज उठाया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. ग्रामीणों ने समस्या को तत्काल संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है.











