रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़े)
फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के इलाज के सिलसिले में हैदराबाद भी गए थे. उस दौरान उनके स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज को लेकर विशेष चिकित्सकीय परामर्श लिया गया था. अब एक बार फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.




