
नयी दिल्ली : झारखंड सरकार में बदलाव और मंत्रिमंडल में विस्तार होने के अटकलों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दौरे को लेकर चल रहे कयासों को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से दिल्ली में बातचीत की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश की राजनीति में बेवजह की अटकलें लगायी जा रही है. 12वां मंत्री बनाया जाना है या नहीं, कब बनाया जाना है, किसको बनाया जाना है, यह सब अभी विचार की बात नहीं है. यह गठबंधन की अंदरुनी मामला है, जिसको मीडिया में थोड़े बातचीत की जायेगी. जब फैसला हो जायेगा तो बता दिया जायेगा. दिल्ली दौरे के बारे में कहा कि वे नयी दिल्ली आते रहे है. दिल्ली देश की राजधानी है, जहां से सबका सरोकार है और वहां वे आते जाते रहे है. कोई नयी जगह नयी दिल्ली नहीं है. वह मुख्यमंत्री नहीं भी थे तो भी दिल्ली आते जाते रहते थे. दिल्ली में उनका घर है. यहां भी उनके लोग रहते है. ऐसे में बेवजह कयासों को जन्म देना गलत है. उन्होंने कहा कि झारखंड ही नहीं बल्कि कई राज्यों में मंत्री का कई पद खाली है. ऐसे में विस्तार हो रहा है या नहीं, यह तय नहीं है. जब तय हो जायेगा तो बता दिया जायेगा, लेकिन नयी दिल्ली में इस पर कोई बातें नहीं हो रही है. उन्होंने बताया कि नयी दिल्ली में सहयोगी दल के नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की है. हाल चाल जाना है. वैसे ही लोगों से मिले है. हालांकि, उन्होंने केंद्र सरकार को वहां आड़े हाथों लिया और कहा कि कोरोना वैक्सीन से लेकर हर चीज केंद्र सरकार के पास है. ऐसे में केंद्र के पास गुहार लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य में वैक्सीन की समस्या को दूर करने काप्रयास चल रहा है और सभी स्तर पर बातचीत की जा रही है.





