रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए जुरिक एयरपोर्ट पर पहुंचे. उनका वहां पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. इस दौरान वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम के एंब कुमार की ओर से उनका स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़े)
वे झारखंड में खनिज संपदा को समृद्ध करने पर चर्चा करेंगे और नये निवेश को बढ़ावा देने के लिए कदम उठायेंगे. ग्रीन एनर्जी, माइनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैनुफैक्चरिंग समेत अन्य क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को वे तलाशेंगे. वे अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ गये है. वहीं, उनके साथ प्रधान सचिव अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद है.











