• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 15, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-cm-in-sahebganj-साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड में “आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए, मुख्यमंत्री ने 1296 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण और नवनियुक्त कर्मियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : घर-घर, जन-जन को सरकार का हिस्सा बनाएं. यह हमारा संकल्प है. इसी मकसद से आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाए जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में शिविर लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है और उन्हें विकास योजनाओं से जोड़ा जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित अमर शहीद सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में आयोजित आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बातें कही. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. पहले जहां तक सरकार की नजरें नहीं पहुंच पाती थी, उन सुदूरवर्ती गांव में भी समाज के अंतिम व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो. सभी को मान सम्मान मिले. हर नौजवान अपने पैरों पर खड़ा हो. युवतियां और महिलाएं स्वावलंबी और सशक्त हों. इसी संकल्प के साथ सरकार की कई योजनाएं चल रही है. हमें इस बात की खुशी है कि सरकार की योजनाओं से जुड़कर लोग उसका फायदा ले रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े पैमाने पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. वहीं, स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना जैसी योजनाएं शुरू की गई है. इस योजना के माध्यम से युवा उद्यमियों को सब्सिडी पर 25 लाख रुपए तक उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे खुद के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सके. (नीचे पूरी खबर देखें)

ADVERTISEMENT

पलाश ब्रांड को दिया जा रहा है व्यवसायिक मॉडल
सखी मंडलों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार मिले, इसके लिए पलाश ब्रांड को व्यवसायिक मॉडल बनाया जा रहा है. इसके तहत सरकार के अधीनस्थ विभागों में सखी मंडलों के उत्पादों को खरीदने का निर्देश दे दिया गया है. उन्होंने ग्रामीणों से मत्स्य, मुर्गी, गौ और सुकर पालन जैसे परंपरागत कार्यों से जुड़े रहने को कहा. सरकार हर संभव सहयोग करेगी. इस मौके पर उन्होंने फूलो झानो आशीर्वाद योजना, सार्वभौमिक पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और मुख्यमंत्री सुकन्या योजना समेत अन्य योजनाओं और उसके फायदे से लोगों को अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने संथाल परगना इलाके के चहुंमुखी विकास का संकल्प लिया है. बरहेट में ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके चालू होने से इस इलाके में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी. (नीचे पूरी खबर देखें)

कई योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 1296 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया. इनमें 1289 योजनाओं का शिलान्यास और 7 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है. इसमें शिलान्यास की जाने वाली कुल योजनाओं में 1262 योजनाएं जल जीवन मिशन से जुड़ी हैं. इसके अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण करने के साथ नव चयनित कर्मियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने गुमानी नदी के किनारे बनने वाले फूलो झानो स्मृति वन का शिलान्यास किया. यहां फूलो झानो की प्रतिमा लगाई जाएगी. वहीं, इस स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सिदो, कान्हू, चांद, भैरव और फूलो -झानो से संबंधित आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया । उन्होंने भोगनाडीह में खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्रीड़ा किसलय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का और साहिबगंज जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Saraikela police transfer posting – आदित्यपुर व गम्हरिया के थानेदार का तबादला, इन्हें मिली जिम्मेदारी
खबर

Saraikela police transfer posting – आदित्यपुर व गम्हरिया के थानेदार का तबादला, इन्हें मिली जिम्मेदारी

June 15, 2026
Saraikela chandil accident – चांडिल में अनियंत्रित ट्रक ने एक शख्स को कुचलते हुए कई वाहनों को चपेट में लिया, एक की मौत, दो घायल
खबर

Saraikela chandil accident – चांडिल में अनियंत्रित ट्रक ने एक शख्स को कुचलते हुए कई वाहनों को चपेट में लिया, एक की मौत, दो घायल

June 15, 2026
Jamshedpur police action : परसुडीह में चोरी की बाइक के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में भी जा चका है जेल
खबर

Jamshedpur police action : परसुडीह में चोरी की बाइक के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में भी जा चका है जेल

June 15, 2026
Next Post
jamshedpur-proud-जमशेदपुर के चिकित्सक डॉ हरप्रीत सिंह देश के टॉप 100 किडनी रोग विशेषज्ञों में शामिल, हैदराबाद में मिला सम्मान

jamshedpur-proud-जमशेदपुर के चिकित्सक डॉ हरप्रीत सिंह देश के टॉप 100 किडनी रोग विशेषज्ञों में शामिल, हैदराबाद में मिला सम्मान

jamshedpur-crime-बोड़ाम में रंगदारी नही देने पर रंगदारों ने एक ही परिवार के पांच लोगों के साथ की मारपीट, दाउली से मारकर किया घायल

jamshedpur-crime-बोड़ाम में रंगदारी नही देने पर रंगदारों ने एक ही परिवार के पांच लोगों के साथ की मारपीट, दाउली से मारकर किया घायल

tata-steel-employees-news-टाटा स्टील के कर्मचारी बन सकेंगे ऑफिसर, इस कोर्स करने के बाद मिलेगा प्रोमोशन, निकला ब्रिज कोर्स का आवेदन, जानें क्या है पैमाना

tata-steel-employees-news-टाटा स्टील के कर्मचारी बन सकेंगे ऑफिसर, इस कोर्स करने के बाद मिलेगा प्रोमोशन, निकला ब्रिज कोर्स का आवेदन, जानें क्या है पैमाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Saraikela police transfer posting – आदित्यपुर व गम्हरिया के थानेदार का तबादला, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Saraikela chandil accident – चांडिल में अनियंत्रित ट्रक ने एक शख्स को कुचलते हुए कई वाहनों को चपेट में लिया, एक की मौत, दो घायल

Jamshedpur police action : परसुडीह में चोरी की बाइक के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में भी जा चका है जेल

Jamshedpur accident – परसुडीह में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, यातायात प्रभावित, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Saraikela police transfer posting – आदित्यपुर व गम्हरिया के थानेदार का तबादला, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Saraikela chandil accident – चांडिल में अनियंत्रित ट्रक ने एक शख्स को कुचलते हुए कई वाहनों को चपेट में लिया, एक की मौत, दो घायल

Jamshedpur police action : परसुडीह में चोरी की बाइक के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में भी जा चका है जेल

Jamshedpur accident – परसुडीह में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, यातायात प्रभावित, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News