सूर्यापेट(तेलंगाना): तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी.इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए. मृतकों में पांच महिलाएं शामिल है. बस में 43 यात्री सवार थे और हैदराबाद से आंध्रप्रदेश के एलुरु जा रही थी. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर कोडाड में हुआ. पुलिस ने बताया कि ट्रक में लोहे के भारी पिलर लदे थे. बस के ट्रक से टकराते ही पिलर को बांधकर रखने वाली चेन टूट गई. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद पिलर बस की दाईं तरफ जा घुसे. पुलिस के अनुसार बस के आगे बैठे लोगों की इसी वजह से मौत हुई.हादसे की वजह तेज रफ्तार होने की आशंका जताई है. बस की टक्कर से पहले ट्रक के सड़क के डिवाइडर से टकराने की भी आशंका है. पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के एक अस्पताल में भेजा गया है.




